Contributors

Showing posts with label गोंडा उतार प्रदेश मतदन कार्यक्रम. Show all posts
Showing posts with label गोंडा उतार प्रदेश मतदन कार्यक्रम. Show all posts

Friday, April 19, 2024

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी..

गांव-गांव जाकर मतदान के लिए करेंगी जागरूक, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया..

गोंडा जिला  में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अब स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं को गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी पूरे जिले में जगह-जगह चलाया जा रहा है।

आज गोंडा जिले के जिला पंचायत सभागार में हजारों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर के संवाद करके सभी को गांव-गांव जाकर जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर मतदान करने का संकल्प भी लिया।

सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई है। आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया था। यहां पर स्वयं सहायता समूह की 17 विकास खंडो से आई हजारों महिलाओं को गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंप गई है।

बुजुर्ग मतदाताओं को करेंगे जागरूक..

इसके साथ ही सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग स्टेशनों पर ले जाकर उनका मतदान कराएं और युवाओं को मतदान करने के लिए जागरूक भी करें। गोंडा जिला पंचायत सभागार के बाहर मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। यहां पर गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा मुख्य विकास अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं ने इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया है।

गांव-गांव जाकर कर रहीं जागरूक

वहीं, गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गोंडा जिले की स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं की आगे कार्यशाला की गई थी। इनको गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है क्योंकि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। अब मतदान करने के लिए भी जागरूक करेंगी क्योंकि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बहुत आगे जा चुकी हैं। महिलाओं ने अब ठान लिया है कि गोंडा में पिछला मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड तोड़ना है। मतदाता जागरूकता को लेकर के हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।

गोंडा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...