Contributors

Showing posts with label gonda news. Show all posts
Showing posts with label gonda news. Show all posts

Wednesday, April 9, 2025

सरकारी नौकरी: रेलवे में असिस्टेंट लोकोपायलट के 9900 पदों पर भर्ती; कल से शुरू आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 10 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
कृपया लिंक को ज़ूम करके क्लिक करें 👆
वैकेंसी डिटेल्स :

• मध्य रेलवे : 376 पद

• पूर्व मध्य रेलवे : 700 पद

• पूर्व तट रेलवे : 1461 पद

• पूर्वी रेलवे : 868 पद

• उत्तर मध्य रेलवे : 508 पद

• पूर्वोत्तर रेलवे : 100 पद

• पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे : 125 पद

• उत्तर रेलवे : 521 पद

• उत्तर पश्चिम रेलवे : 679 पद

• दक्षिण मध्य रेलवे : 989 पद

• दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : 568 पद

• दक्षिण पूर्व रेलवे : 921 पद

• दक्षिणी रेलवे : 510 पद

• पश्चिम मध्य रेलवे : 759 पद

• पश्चिम रेलवे : 885 पद
मेट्रो रेलवे कोलकाता : 225 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

• 10वीं पास

• संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री

• अन्य पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री

एज लिमिट :

• न्यूनतम : 18 वर्ष

• अधिकतम : 30 वर्ष

• आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

• सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी गई है

फीस :

• सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए

• अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, सभी महिला : 250 रुपए

सैलरी :

19,900 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

• सीबीटी फर्स्ट और सीबीटी सेकेंड एग्जाम

• सीबीएटी

• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

• मेडिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न :

• कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम सीबीटी फर्स्ट में मैथ्स, मानसिक योग्यता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से संबंधित 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।

• हर प्रश्न एक अंक का होगा जिसे सॉल्व करने के लिए 60 मिनट दिए जाएंगे।

• सीबीटी सेकेंड एग्जाम पार्ट 1 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग
से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

• इसे सॉल्व करने के लिए 90 मिनट का टाइम मिलेगा।

• पार्ट 2 में टेक्निकल से संबंधित 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे सॉल्व करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

• सीबीटी एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई रहेगी।

ऐसे करें आवेदन :

• ऑफिशियल वेबसाइट APPLY LINK पर जाएं।
कृपया लिंक को ज़ूम करके क्लिक करें 👆

• संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

• अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।

• बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

• रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।

Wednesday, March 5, 2025

मनकापुर पुलिस ने गुम हुई मासूम को परिवार से मिलायाः मसकनवा में 5 साल की बच्ची रात में मिली थी, पुलिस कार्रवाई की लोगों ने की सराहना


गोण्डा के मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक 5 वर्षीय बच्ची रोती हुई सड़क पर घूम रही थी जिसकी सूचना मसकनवा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता को मिलते ही वे हरकत में आ गए।

बच्ची को चौकी लाकर उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम अर्चना बताया। खोजबीन करने पर पता चला कि वह गैसड़ी थाना क्षेत्र के महादेव शिवपुर की रहने वाली है। अर्चना अपने माता-पिता अनोज कुमार और बेबी के साथ मसकनवा के खपरीपारा गांव में रिश्तेदारी में आई थी। बाजार में घूमते समय वह अपने परिजनों से बिछड़ गई थी।

पुलिस ने रात में ही बच्ची की पहचान कर उसे सकुशल परिवार से मिला दिया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बच्ची के परिजनों ने भी मसकनवा पुलिस का आभार जताया।

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...