Contributors

Showing posts with label gonda city news Uttar Pradesh india News live. Show all posts
Showing posts with label gonda city news Uttar Pradesh india News live. Show all posts

Wednesday, March 5, 2025

गोंडा में किसान मेले में प्रगतिशील किसान सम्मानितः नई तकनीकों की दी जानकारी, कहा- सरकार की योजनाओं का उठाएं लाभ

गोंडा के टाउन हॉल में कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय               किसान मेले का आयोजन किया गया।

गोंडा के टाउन हॉल में कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश, पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र भी मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. डीके सिंह ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग पर प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी डॉ रश्मि शर्मा ने उद्यान विभाग की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वैज्ञानिक डॉ राम लखन सिंह यादव ने रबी फसलों की जानकारी दी। उनके सहयोगी डॉ हनुमान प्रसाद पांडे ने जायद फसलों की तैयारी के बारे में बताया।

कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी ने कृषि विविधीकरण और जैविक कीट नियंत्रण पर चर्चा की। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती की जानकारी साझा की।

डॉ शिव शंकर चौधरी ने फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान ओम प्रकाश पांडे और रवि शंकर सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...