Contributors

Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Thursday, April 3, 2025

सरकारी नौकरी: रेलवे में 1007 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 5 अप्रैल से शुरू आवेदन, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1000 से ज्यादा अप्रेंटिस और ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू होगी। उसके बाद उम्मीदवार  
ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in
पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

• 10वीं पास

• संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

• 15 से 24 वर्ष

• सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

• अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

• ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड :

7,700 - 8,050 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

• मेरिट लिस्ट

• मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

• 10वीं की मार्कशीट

• 12वीं की मार्कशीट

• आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री

• उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर

• जाति प्रमाण पत्र

• उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

आधार कार्ड

ऐसे करें आवेदन :

• ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

• संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

• अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।

• जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

• रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

•फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।


Wednesday, March 5, 2025

मनकापुर पुलिस ने गुम हुई मासूम को परिवार से मिलायाः मसकनवा में 5 साल की बच्ची रात में मिली थी, पुलिस कार्रवाई की लोगों ने की सराहना


गोण्डा के मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक 5 वर्षीय बच्ची रोती हुई सड़क पर घूम रही थी जिसकी सूचना मसकनवा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता को मिलते ही वे हरकत में आ गए।

बच्ची को चौकी लाकर उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम अर्चना बताया। खोजबीन करने पर पता चला कि वह गैसड़ी थाना क्षेत्र के महादेव शिवपुर की रहने वाली है। अर्चना अपने माता-पिता अनोज कुमार और बेबी के साथ मसकनवा के खपरीपारा गांव में रिश्तेदारी में आई थी। बाजार में घूमते समय वह अपने परिजनों से बिछड़ गई थी।

पुलिस ने रात में ही बच्ची की पहचान कर उसे सकुशल परिवार से मिला दिया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बच्ची के परिजनों ने भी मसकनवा पुलिस का आभार जताया।

Tuesday, September 3, 2024

गोंडा में कजरीतीज कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासनः डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल, नदी में डूब रहे श्रद्धालु को बचाने का किया गया रिहर्सल

गोंडा में होने वाले सबसे बड़े कजरीतीज कावड़ मेले को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कर्नलगंज के सरयू नदी घाट पर अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल की अध्यक्षता की। इस दौरान सरयू नदी से कावड़ में जल भरते समय डूब रहे श्रद्धालुओं को बचाने का रिहर्सल किया गया। फ्लड यूनिट, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में कूदकर डूबते युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

मॉक ड्रिल के बाद डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 4 सितंबर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ में जल भरने के लिए आएंगे और यहां से पैदल ही जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए जाएंगे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही, रास्ते में जगह-जगह मेडिकल टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का तत्काल समाधान हो सके।
रूट डायवर्जन और सुरक्षा इंतजाम

4 सितंबर से जिले में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, और लखनऊ, बलरामपुर व अन्य बाहरी रूटों को डायवर्ट किया गया है। मेले को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ कई जिलों की फोर्स तैनात की गई है। नदी में अत्यधिक पानी होने के कारण बैरिकेटिंग, जाल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जल पुलिस को भी लगाया गया है।
पूरे मेले की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। डीएम ने कहा कि 4 सितंबर की रात से मेले की शुरुआत होगी और यह कजरीतीज तक निरंतर चलेगा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा, "लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होगी और इसे नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल किया गया है। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हम किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

Monday, September 2, 2024

कजरी तीज त्यौहार को लेकर गोंडा प्रशासनअलर्ट: एसपी ने किया निरीक्षण, समय से सभी तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश

गोंडा में आगामी 6 सितंबर को होने वाले कजरी तीज त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आज गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नगर क्षेत्र में स्थित दुःख हरण नाथ सहित कई प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कजरी तीज त्यौहार के दिन जलाभिषेक को लेकर की जा रही बैरिकेटिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सख्त निर्देश और सुरक्षा इंतजाम

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने सभी प्रमुख शिव मंदिरों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी

कजरी तीज त्यौहार के दिन गोंडा जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस बार 5 सितंबर की देर रात से ही लाइनों में लगने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि 6 सितंबर की देर रात से श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई परेशानी न हो। अधिकारियों द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं और आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

रूट डायवर्जन की योजना

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कजरी तीज त्यौहार को लेकर शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया है ताकि जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि आज शहर क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की दिक्कत से बचने के लिए पूरी तैयारी की जाए।



बाढ़ प्रभावित 40 किसानों को उपलब्ध कराई गई राहत राशिः घाघरा नदी के कटान के चलते नदी में समा गई जमीन, तटबंध के कटान को लेकर प्रशासन अलर्ट


गोंडा में घाघरा नदी के कटान से 100 बीघा फसल नदी में समा गया। जिस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों को मौके पर भेजकर कर पूरे मामले की रिपोर्ट ली है। साथ ही कर्नलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहुवन मदार माझा गांव के रहने वाले 40 किसानों को राहत सहायता राशि उपलब्ध कराया है। शेष बचे 54 किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नदी के घटते जल स्तर के कारण इन सभी किसानों की जमीन घाघरा नदी में एक के बाद एक कट करके समा गई है। जिसके बाद अब इन्हें राहत धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। लगातार बाढ़ खंड के अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा तटबंध का निरीक्षण कर कटान को लेकर के अलर्ट है।
कटान रोकने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य

बहुवन मदार माझा गांव के पास घाघरा नदी द्वारा किए जा रहे कटान को रोकने के लिए गोंडा बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा पर परकुपाइन, ट्री सपर, बांस, बोल्डर, बोरी, नायलॉन क्रेट लगाकर के कटान को रोकने का कार्य किया जा रहा है। बाद खंड के एक्सईएन जय सिंह के नेतृत्व में बाढ़ खण्ड के अधिकारी तटबंध के किनारे मौजूद होकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
एडीएम बोले-किसी भी प्रकार का नहीं है कोई खतरा

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया है। सभी लोगों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभी खतरे की कोई दिक्कत नहीं है। सभी स्थिति सामान्य है। लगातार हम लोग नजर बनाए हुए हैं। 40 किसानों को राहत राशि हम लोगों ने दिया है। 54 किसानों को राहत राशि देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। घाघरा नदी इस समय तटबंध से 130 मीटर की दूरी पर है।


नौकरी दिलाने के नाम पर बसपा जिलाप्रभारी ने की ठगी: गोंडा में महिला ने लगाया चार लाख रुपए की ठगी का आरोप


गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैराबाग की रहने वाली रीना ने बसपा के जिला प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम पर नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। नौकरी न मिलने पर पैसा ना वापस किए जाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला रीना की तहरीर पर गोंडा नगर कोतवाली में धारा 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज करके गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमे में पीड़ित महिला रीना ने आरोप लगाया है। कि 2011 में हरिश्चंद्र बसपा के जिला अध्यक्ष थे और एक दिन उनसे मुलाकात करने गई हुई थी।

जहां उन्होंने मेरे पति वीरेंद्र कुमार आनंद को नौकरी दिलाने का झांसा देकर के हमारे ससुर से चार लाख रुपए ले लिए थे। लेकिन ना तो उन्होंने नौकरी दिलाई ना हीं रुपए वापस किया। इस सदमे के चलते 14 सितंबर 2021 को मेरे पति वीरेंद्र कुमार आनंद की मौत भी हो गई है। इसको लेकर हमने अपने ससुर के साथ कई बार पैसा मांगने हरिश्चंद्र गौतम के घर गई लेकिन वह पैसा लौटाने में आनाकानी करते हुए घर से भगा दे रहे हैं।

28 मई 2024 को हमारे ससुर रामदीन का भी निधन हो गया है और इसके बाद से ही पैसा मांगने पर हरिश्चंद्र गौतम द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है और बार-बार मुझे भगा दिया जा रहा है। गोंडा नगर कोतवाली में पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा ना लिखे जाने को पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। और अब गोंडा न्यायालय के आदेश पर गोंडा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
वही गोंडा बसपा जिला अध्यक्ष मनोज कनौजिया ने बताया कि हरिश्चंद्र गौतम वर्तमान में पार्टी के जिला प्रभारी हैं। और जिस समय का आरोप है उसे समय वह जिला अध्यक्ष थे। यह जो भी आरोप लगाया जा रहा है यह निराधार है।

वहीं पूरे मामले को लेकर के नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि यह बसपा के वर्तमान में जिला प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम है। जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाया है। और कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके हम लोगों द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर
दी गई है।

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...