Contributors

Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh. Show all posts

Wednesday, March 5, 2025

मनकापुर पुलिस ने गुम हुई मासूम को परिवार से मिलायाः मसकनवा में 5 साल की बच्ची रात में मिली थी, पुलिस कार्रवाई की लोगों ने की सराहना


गोण्डा के मसकनवा-मनकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक 5 वर्षीय बच्ची रोती हुई सड़क पर घूम रही थी जिसकी सूचना मसकनवा चौकी प्रभारी तेज नारायण गुप्ता को मिलते ही वे हरकत में आ गए।

बच्ची को चौकी लाकर उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम अर्चना बताया। खोजबीन करने पर पता चला कि वह गैसड़ी थाना क्षेत्र के महादेव शिवपुर की रहने वाली है। अर्चना अपने माता-पिता अनोज कुमार और बेबी के साथ मसकनवा के खपरीपारा गांव में रिश्तेदारी में आई थी। बाजार में घूमते समय वह अपने परिजनों से बिछड़ गई थी।

पुलिस ने रात में ही बच्ची की पहचान कर उसे सकुशल परिवार से मिला दिया। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बच्ची के परिजनों ने भी मसकनवा पुलिस का आभार जताया।

Monday, March 3, 2025

सरकारी नौकरीः बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, रिजर्व कैटेगरी को उम्र में छूट

बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह अप्रेंटिसशिप 1 साल के लिए की जाएगी।

इस रीजन के लिए निकली भर्ती :

• उत्तर प्रदेश

• बिहार

• छत्तीसगढ़

• दिल्ली

• गुजरात

• झारखंड

• कर्नाटक

• केरल

• महाराष्ट्र

• ओडिशा

• राजस्थान

• तमिलनाडु

• त्रिपुरा

• पश्चिम बंगाल

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री

एज लिमिट :

न्यूनतम : 20 वर्ष

• अधिकतम : 28 वर्ष

• उम्मीदवार का जन्म 02.01.1997 से पहले और 01.01.2005 के बाद न हुआ हो।

• आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

स्टाइपेंड :

12,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

• ऑनलाइन परीक्षा

• लोकल लैंग्वेज टेस्ट

एग्जाम पैटर्न :

ऐसे करें आवेदन :

• ऑफिशियल वेबसाइट Apply link पर जाएं।

• होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

• अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

• रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।

• फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

• आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

Tuesday, September 3, 2024

गोंडा में कजरीतीज कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासनः डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल, नदी में डूब रहे श्रद्धालु को बचाने का किया गया रिहर्सल

गोंडा में होने वाले सबसे बड़े कजरीतीज कावड़ मेले को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कर्नलगंज के सरयू नदी घाट पर अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल की अध्यक्षता की। इस दौरान सरयू नदी से कावड़ में जल भरते समय डूब रहे श्रद्धालुओं को बचाने का रिहर्सल किया गया। फ्लड यूनिट, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में कूदकर डूबते युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

मॉक ड्रिल के बाद डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 4 सितंबर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ में जल भरने के लिए आएंगे और यहां से पैदल ही जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए जाएंगे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही, रास्ते में जगह-जगह मेडिकल टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का तत्काल समाधान हो सके।
रूट डायवर्जन और सुरक्षा इंतजाम

4 सितंबर से जिले में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, और लखनऊ, बलरामपुर व अन्य बाहरी रूटों को डायवर्ट किया गया है। मेले को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ कई जिलों की फोर्स तैनात की गई है। नदी में अत्यधिक पानी होने के कारण बैरिकेटिंग, जाल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जल पुलिस को भी लगाया गया है।
पूरे मेले की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। डीएम ने कहा कि 4 सितंबर की रात से मेले की शुरुआत होगी और यह कजरीतीज तक निरंतर चलेगा। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा, "लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होगी और इसे नियंत्रित करने के लिए मॉक ड्रिल किया गया है। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हम किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

Monday, September 2, 2024

बाढ़ प्रभावित 40 किसानों को उपलब्ध कराई गई राहत राशिः घाघरा नदी के कटान के चलते नदी में समा गई जमीन, तटबंध के कटान को लेकर प्रशासन अलर्ट


गोंडा में घाघरा नदी के कटान से 100 बीघा फसल नदी में समा गया। जिस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों को मौके पर भेजकर कर पूरे मामले की रिपोर्ट ली है। साथ ही कर्नलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहुवन मदार माझा गांव के रहने वाले 40 किसानों को राहत सहायता राशि उपलब्ध कराया है। शेष बचे 54 किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नदी के घटते जल स्तर के कारण इन सभी किसानों की जमीन घाघरा नदी में एक के बाद एक कट करके समा गई है। जिसके बाद अब इन्हें राहत धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। लगातार बाढ़ खंड के अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा तटबंध का निरीक्षण कर कटान को लेकर के अलर्ट है।
कटान रोकने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य

बहुवन मदार माझा गांव के पास घाघरा नदी द्वारा किए जा रहे कटान को रोकने के लिए गोंडा बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा पर परकुपाइन, ट्री सपर, बांस, बोल्डर, बोरी, नायलॉन क्रेट लगाकर के कटान को रोकने का कार्य किया जा रहा है। बाद खंड के एक्सईएन जय सिंह के नेतृत्व में बाढ़ खण्ड के अधिकारी तटबंध के किनारे मौजूद होकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
एडीएम बोले-किसी भी प्रकार का नहीं है कोई खतरा

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया है। सभी लोगों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अभी खतरे की कोई दिक्कत नहीं है। सभी स्थिति सामान्य है। लगातार हम लोग नजर बनाए हुए हैं। 40 किसानों को राहत राशि हम लोगों ने दिया है। 54 किसानों को राहत राशि देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। घाघरा नदी इस समय तटबंध से 130 मीटर की दूरी पर है।


नौकरी दिलाने के नाम पर बसपा जिलाप्रभारी ने की ठगी: गोंडा में महिला ने लगाया चार लाख रुपए की ठगी का आरोप


गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैराबाग की रहने वाली रीना ने बसपा के जिला प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम पर नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। नौकरी न मिलने पर पैसा ना वापस किए जाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला रीना की तहरीर पर गोंडा नगर कोतवाली में धारा 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज करके गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमे में पीड़ित महिला रीना ने आरोप लगाया है। कि 2011 में हरिश्चंद्र बसपा के जिला अध्यक्ष थे और एक दिन उनसे मुलाकात करने गई हुई थी।

जहां उन्होंने मेरे पति वीरेंद्र कुमार आनंद को नौकरी दिलाने का झांसा देकर के हमारे ससुर से चार लाख रुपए ले लिए थे। लेकिन ना तो उन्होंने नौकरी दिलाई ना हीं रुपए वापस किया। इस सदमे के चलते 14 सितंबर 2021 को मेरे पति वीरेंद्र कुमार आनंद की मौत भी हो गई है। इसको लेकर हमने अपने ससुर के साथ कई बार पैसा मांगने हरिश्चंद्र गौतम के घर गई लेकिन वह पैसा लौटाने में आनाकानी करते हुए घर से भगा दे रहे हैं।

28 मई 2024 को हमारे ससुर रामदीन का भी निधन हो गया है और इसके बाद से ही पैसा मांगने पर हरिश्चंद्र गौतम द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है और बार-बार मुझे भगा दिया जा रहा है। गोंडा नगर कोतवाली में पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा ना लिखे जाने को पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। और अब गोंडा न्यायालय के आदेश पर गोंडा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
वही गोंडा बसपा जिला अध्यक्ष मनोज कनौजिया ने बताया कि हरिश्चंद्र गौतम वर्तमान में पार्टी के जिला प्रभारी हैं। और जिस समय का आरोप है उसे समय वह जिला अध्यक्ष थे। यह जो भी आरोप लगाया जा रहा है यह निराधार है।

वहीं पूरे मामले को लेकर के नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि यह बसपा के वर्तमान में जिला प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम है। जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाया है। और कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके हम लोगों द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर
दी गई है।

Monday, April 22, 2024

गोंडा में मानव श्रंखला बनाकर मतदान का दिया संदेशः

सैकड़ों लोगों ने बनाई 1 किमी लंबी श्रंखला, मिनी मैराथन प्रतियोगिता हुई..
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर मानव श्रंखला बनाई गई।

गोंडा में आज जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
के तहत मानव श्रृंखला बनाकर और मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करके प्रतियोगी छात्र/छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों द्वारा मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर मानव श्रृंखला बनाने का सिर्फ एक ही उद्देश्य था कि लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। यह संदेश दिया जाए कि अब अधिकारियों कर्मचारियों से लेकर पूरा गोंडा जिला एकजुट है और 20 मई को मतदान करके पिछला रिकॉर्ड गोंडा जिले में तोड़ेगा।

जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से अंबेडकर चौराहे तक जिले की मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली और मुख्य राज्य अधिकारी महेश प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारी और सैकड़ों लोगों द्वारा एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है।
मतदान को लेकर दिलवाई शपथ

एक साथ खड़े होकर की एक हाथ से दूसरा हाथ जोड़ते हुए सैकड़ों लोगों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई है। इसके साथ ही लोगों को मानव श्रृंखला के माध्यम से आगामी 20 मई को गोंडा जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। वहीं कर्नलगंज में स्थित कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में भी आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित 
यहां प्रतियोगिता में शामिल होने आए सैकड़ों प्रतियोगिता छात्र/छात्राओं को हरी झंडी दिखा करके दौड़ प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया है। इसके साथ ही मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने आए सभी प्रतियोगी छात्राओं को आगामी 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर के शपथ भी दिलाई गई। मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतियोगी छात्राओं को जिले स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
कई तरह के कार्यक्रम हो चुके आयोजित गोंडा मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने बताया कि आज मानव श्रृंखला बनाकर के और मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने बताया कि पूरे जिले में अब तक कई कार्यक्रम मतदाता जागरूकता को लेकर के आयोजित किया जा चुके हैं। लेकिन यह कुछ अलग तरीके से ही कार्यक्रम है यह मानव श्रृंखला बनाई गई है।

Friday, April 19, 2024

डीएम ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों से किया संवाद

मतदान करने के लिए किया जागरूक, बोलीं- 20 मई को बूथ पर जाकर डालें वोट..

गोंडा आज विश्व विरासत दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों संवाद किया और सभी से 20 मई मतदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।

मशहूर जादूगर जगदीश भारती अपनी जादुई कला दिखाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ही जादूगर जगदीश भारती ने गोंडा जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा का भविष्य बताते हुए कहा कि आप आगे चलकर कमिश्नर बनेंगी। बुजुर्गों ने जिला अधिकारी को आश्वासन दिया कि वह 20 मई को पोलिंग बूथ पर जाकर अपना मतदान करेंगे। डीएम से बुजुर्गों ने मतदान करने के लिए अलग से व्यवस्था करवाने की बात कही है। जिसको लेकर के गोंडा जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों को पोलिंग बूथ पर अलग से व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है और 2019 लोकसभा चुनाव में हुए 52 फीसदी मतदान के रिकॉर्ड को तोड़कर के 70 फीसदी से ऊपर ले जाने का प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है।

विश्व विरासत दिवस मनाया

जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि आज विश्व विरासत दिवस है। जिले में आज हम लोगों ने मतदाता जागरूकता के तहत विश्व विरासत दिवस को मनाने का काम किया है। बड़े और बुजुर्गों से संवाद करके मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है। सभी वरिष्ठ नागरिकों से आवाहन किया यह हमारे मार्गदर्शक मंडल के रूप में हैं। मेरा मानना है कि देश की सबसे बड़ी धरोहर ब्रांड एंबेसडर के रूप में इन बुजुर्गों को हम देखते हैं।

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...