Contributors

Showing posts with label gonda mankapur uttar pradesh. Show all posts
Showing posts with label gonda mankapur uttar pradesh. Show all posts

Monday, April 22, 2024

गोंडा में कोइली हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:

300 रुपए के लिए हुई थी कहासुनी, पहले शराब पिलाया फिर गमछे गला दबाकर किया था मर्डर..

गोंडा की मनकापुर कोतवाली पुलिस ने मजदूर कोइली हत्याकांड का खुलासा किया है। 
साथ ही आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मजदूर कोइली और आरोपी दोनों मनकापुर में मजदूरी का काम करने आए थे। शनिवार 19 अप्रैल की रात्रि में 300 रुपए की उधारी को लेकर के दोनों में आपसी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने शराब पिलाकर अपने गमछे से गला दबाकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया था। जिसका शव रविवार को सड़क के किनारे गड्ढे में अधजला मिला था।

कोइली और आरोपी दोनों का पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में काम के दौरान भी आपसी विवाद हो चुका था। शनिवार देर रात हुए आपसी विवाद के बाद आरोपी अमित कुमार ने कोइली को शराब पिलाया। जब वह शराब के नशे में धुत्त हो गया तो आरोपी ने अपने गमछे से गला दबा करके उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए बसवारी गांव से कुछ ही दूरी पर ले जाकर सड़क के किनारे गड्ढे में रखकर ऊपर खरपतवार डालकर शव जलाने का प्रयास किया था।
भाई के तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा 
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि युवक के भाई रामकिशन की तहरीर पर आरोपी अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि कोइली के साथ उसका गुजरात और हिमाचल प्रदेश में काम के दौरान पहले भी आपसी विवाद हुआ था। घटना को अंजाम देने से पहले 19 अप्रैल को भी रात में 300 रुपए की उधारी को लेकर आपसी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और शव को सड़क के किनारे ले जाकर जलाने का प्रयास किया था।

Sunday, April 21, 2024

गोंडा में पेट्रोल पंप पर युवकों ने सेल्समैन को पीटाः लाठी-डंडे और लात-घूसे से मारा, तेल डलवाने को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी

https://vdbaa.com/fullpage.php?section=General&pub=589327&ga=g

गोंडा में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन के साथ आपसी कहासुनी को लेकर दबंगों द्वारा लाठी डंडों से जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दबंगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल सेल्समैन का पैर फैक्चर हो गया है, जिसे गोंडा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही दबंगों द्वारा सेल्समैन के साथ की गई मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनकापुर कोतवाली पुलिस जांच करके कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

दरअसल मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वजीरगंज थाना क्षेत्र के माथेपुर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार पटेल नगर में स्थित युगराज पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। जहां पर कल देर शाम 7 बजे के करीब पेट्रोल डलवाने आए कार सवार मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव के रहने वाले प्रांजल गुप्ता, किशन गुप्ता और पुरानी सब्जी मंडी के रहने वाले अमर गुप्ता से पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन्होंने सेल्समैन के साथ लाठी डंडे और लात घूंसों से जमकर मारपीट की।

वही दबंगों की पिटाई से सेल्समैन का बायां पैर भी फैक्चर हो गया है, जिससे गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सेल्समैन प्रमोद कुमार बरवार ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मनकापुर कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Saturday, April 20, 2024

गोंडा के टिकरी जंगल में लगी भीषण आग..

फायर ब्रिगेड की टीम ने 6 घंटे में पाया काबू, 5000 एकड़ में फैला है वन..
गोंडा के मनकापुर में 5000 एकड़ में फैले टिकरी जंगल में शुक्रवार को शाम आग लग गई। जिससे टिकरी जंगल के आसपास के गांव में दहशत फैल गई। तेज हवाओं के चलते आग धीरे-धीरे गांव की तरफ बढ़ रही थी। सूचना के 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में टिकरी जंगल में आज 4:00 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई है। टिकरी जंगल का कुछ हिस्सा जल गया। टिकरी जंगल 5000 एकड़ में फैला हुआ है।
फायर ब्रिगेड ने बुझाया आग

टिकरी रेंज के रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। यह जंगल लगभग 5000 एकड़ में फैला हुआ है आग की चपेट में आने से कई एकड़ जंगल जग गया।


सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...