Contributors

Showing posts with label gonda uttar pradesh. Show all posts
Showing posts with label gonda uttar pradesh. Show all posts

Thursday, October 3, 2024

पूजा विशेष ट्रेनों का समय और संचालन गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी सभी ट्रेनें, त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा


पूर्वोत्तर रेलवे ने नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए 89 पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यह सभी ट्रेनें गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। भक्तों को त्योहारों के दौरान यात्रा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए रेलवे ने इन ट्रेनों के कुल 750 फेरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोग आसानी से अपने घर लौट सकेंगे।

स्पेशल ट्रेन से बढ़ी टिकट की मांग

पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद अब टिकट की मांग भी बढ़ गई है। गोंडा स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। रेलवे प्रशासन ने टिकट काउंटर पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

पूजा विशेष ट्रेनों का समय और संचालन

09031 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर पूजा विशेष ट्रेन 3, 10, 17, 24, 31 अक्तूबर और 07, 14, 21, 28 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन गोंडा शाम 5:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09032 गोरखपुर-दाहानू रोड ट्रेन 5, 12, 19, 26 अक्तूबर और 2, 9, 16, 23, 30 नवंबर को गोंडा से सुबह 6:27 बजे छूटेगी। इसके अलावा 09421 साबरमती-सीतामढ़ी पूजा विशेष ट्रेन भी प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि वापसी में 09422 सीतामढ़ी-साबरमती ट्रेन सोमवार को गोंडा से रात 2:45 बजे प्रस्थान करेगी।

इस फैसले से त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


Tuesday, April 23, 2024

गोंडा मंडलीय कारागार प्रशासन की अनूठी पहल

बंदियों से मिलने आ रहे परिजनों के हाथ में मोहर लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 गोंडा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर गोंडा मंडलीय कारागार प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। 
जेल में बंद 800 बंदियों से मुलाकात करने आ रहे उनके परिजनों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और उनके हाथों में मेरा गोंडा मेरी शान 20 मई को करो मतदान की मोहर लगा करके ही मुलाकात कराई जा रही है।

इसके साथ ही जेल में बन्द बंदियों से मुलाकात करने आ रहे लोगों को मंडलीय कारागार के बाहर इकट्ठा करके उनको मतदान करने के लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा शपथ भी दिलाई जा रही है। जिन भी लोगों के हाथों में मेरा गोंडा मेरी शान 20 मई को करो मतदान की मोहर नहीं होती है उनको मोहर लगवा कर ही मुलाकात कराई जा रही है।

ऐसा नियम गोंडा मंडलीय कारागार प्रशासन द्वारा इसलिए बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सके। कल से शुरू हुए इस अभियान में आज तक लगभग 400 लोगों के हाथों में मोहर लगाकर गोंडा जेल प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है। आज गोंडा मंडलीय कारागार में बन्द बंदियों से प्रथम और सेकेंड शिफ्ट में मुलाकात करने आए परिजनों, मित्रों और चाहने वाले लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई है।

लोगों को इकट्ठा करके दिलाई जा रही शपथ

वहीं, गोंडा के मंडलीय कारागार में बंद अपने पिता से मुलाकात करने आई ध्रुवकुमारी ने बताया कि मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यहां पर हम लोगों के हाथों में एक मोहर लगाई गई है। जेल में बंद अपने मित्र से मुलाकात करने आए सूरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे हाथ में एक मोहर लगाकर 20 मई को मतदान करने के लिए जेल अधीक्षक द्वारा प्रेरित किया गया है और हम लोगों को शपथ भी दिलाई गई है।
अब तक 400 लोगों को किया जा चुका जागरूक 

गोंडा मंडलीय कारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा जिले में आगामी 20 मई को मतदान है ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर के हम लोगों द्वारा एक पहल शुरू की गई है। जेल में बंद बंदियां से मुलाकात करने जो लोग आ रहे हैं उनके हाथों में हम लोग एक मोहर लगा रहे हैं जिसमें लिखा हुआ है मेरा गोंडा मेरी शान 20 मई को करो मतदान इन लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। अब तक लगभग 400 लोगों को मोहर लगाकर के जागरूक किया जा चुका है।

Monday, April 22, 2024

गोंडा में 12 किसानों के खेत में लगी आगः

गोंडा में लगातार तेज हवाओं के साथ आग का तांडव देखने को मिल रहा है। 
जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से हजारों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में सोमवार को लगी आग से 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

यह आग सुबह 10:00 बजे के करीब उस समय लग गई जब खेत में लोग अपने गेहूं की कटाई कर रहे थे। कटाई करते समय जय प्रकाश के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आसपास के खेतों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिससे 80 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, लेकिन 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

तेज हवाओं से फैली आग
आग लगने से जय प्रकाश, राम दत्त, सुनील, वैभव, सम्मयदीन, निबरे, शिव प्रकाश, उर्मिला देवी सहित एक दर्जन किसानों की गेहूं की फसल जली है। पीड़ित जय प्रकाश ने बताया कि हम लोग अपने खेतों में गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान मेरे गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते तेज हवाओं के चलते आग आसपास के खेतों में पहुंच गई। हम लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन अपने गेहूं को नहीं बचा पाए।
बाजार से खरीदकर खाना पड़ेगा

उर्मिला देवी ने बताया कि लगभग कई लोगों का मिला करके 80 बीघा गेहूं जला है। अब हम लोगों को बाजार से खरीद करके गेहूं लाना पड़ेगा। सरकार को जगह-जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगनी चाहिए ताकि कहीं आग लगे तो तुरंत बुझाया जा सके।

Saturday, April 20, 2024

एसडीएम कोर्ट में बैठकर 200-500 रुपए रिश्वत लेते वीडियो , जमानत करवाने के नाम पर रिश्वत लेते प्राइवेट बाबू, रिश्वत न देने पर लोगों की नहीं होती जमानत

गोंडा जिले में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार रोकने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक रिश्वतखोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला कर्नलगंज तहसील का है। जहां पर जमानत कराने आए लोगों से एसडीएम कोर्ट में बैठे प्राइवेट बाबू द्वारा खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एसडीएम कोर्ट में बैठे प्राइवेट बाबू नंद कुमार दुबे द्वारा 200-500 रुपए की खुलेआम रिश्वत ले जा रही है। रिश्वत न देने पर पीड़ितों को जमानत न देकर कोर्ट से भगा दिया जाता है। वहीं एक पीड़ित ने एसडीएम कोर्ट में तैनात प्राइवेट बाबू को रिश्वत देते उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यह वीडियो कल का बताया जा रहा है।

दरअसल, कर्नलगंज तहसील में एसडीएम कोर्ट में तैनात प्राइवेट बाबू नंद कुमार दुबे को एसडीएम करनैलगंज के पेशकार द्वारा रखा गया है। नंद कुमार दुबे एसडीएम करनैलगंज की कोर्ट में फौजदारी और शांति भंग के मुकदमों की फाइल देखते हैं। इनके द्वारा जमानत करवाने आ रहे लोगों से खुले आम पैसे की मांग की जा रही है। खुलेआम पैसा लेने के बाद ही नंद कुमार दुबे
द्वारा लोगों को जमानत दी जाती है।

एसडीएम कोर्ट में तैनात प्राइवेट बाबू का जमानत करवाने आए एक पीड़ित से 200 रुपए तो वही दूसरे पीड़ित से 500 रुपए की खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नलगंज तहसील प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है कि आखिर कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर प्राइवेट व्यक्ति को बैठ करके कैसे काम कराया जा रहा है।

एसडीएम कोर्ट में बैठकर प्राइवेट बाबू जमानत के नाम पर खोल आम रिश्वत ले रहा है। प्राइवेट बाबू के रिश्वत लेने से पहले नायब तहसीलदार करनैलगंज के कोर्ट में तैनात पेशकार का भी फाइल के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। फिलहाल एसडीएम कोर्ट में तैनात प्राइवेट बाबू का खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसडीएम करनैलगंज ने जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं पूरे मामले को लेकर के एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव ने बताया कि एक व्यक्ति वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है जो कुछ पैसा ले रहा है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि किसी भी प्रकार की रिश्वत कोई भी कर्मचारी नहीं ले सकता है। और तहसील में सारी सुविधा निशुल्क हैं किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है।

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...