Contributors

Saturday, May 3, 2025

सरकारी नौकरी:रेलवे में 1007 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई


साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1007 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 4 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

10वीं पास
संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

15 से 24 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड :

7,700 – 8,050 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट लिस्ट
मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री
उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
जाति प्रमाण पत्र
उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आधार कार्ड

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।


Thursday, May 1, 2025

सरकारी नौकरी:UPSC ने 111 पदों पर निकाली भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, एज लिमिट 40 साल


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 111 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अखिरी तारीख आज यानी 1 मई तय की गई है। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार, बीई, बीटेक की डिग्री, एमएससी, लॉ की डिग्री

एज लिमिट :

पद के अनुसार, अधिकतम 30 से 40 साल

सैलरी :

पे मैट्रिक्स लेवल - 10 के अनुसार

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश

फीस :

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 25 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
डिटेल्स दर्ज कर फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।


Wednesday, April 30, 2025

सरकारी नौकरी:हरियाणा में 1711 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू; एज लिमिट 42 साल, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा


हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। उम्मीदवार 2 मई 2025 की शाम 5 बजे तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इनमें से 1633 पद हरियाणा कैडर के लिए कंप्यूटर साइंस में PGT के लिए हैं। जबकि 78 पद मेवात कैडर के लिए तय किए गए हैं। पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को फिर से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

कंप्यूटर साइंस में एम.एससी की डिग्री (न्यूनतम 55% अंकों के साथ) या कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री के साथ बीएड का कोर्स पूरा किया होना चाहिए।
उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो, या फिर 12वीं/बीए/एमए में हिंदी विषय पढ़ा हो।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) पास होना जरूरी है।
सैलरी :
47,600- 1,51,100 रुपए प्रतिमाह

फीस :

सामान्य : 1000 रुपए
महिला, हरियाण्णा के एससी, एसटी उम्मीदवार : 250 रुपए
दिव्यांग : नि:शुल्क

आयु सीमा :

न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 42 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

स्क्रीनिंग टेस्ट
सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट regn.hpsc.gov.in पर जाएं।
एचपीएससी पीजीटी भर्ती फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

Tuesday, April 29, 2025

प्राइवेट नौकरी:Kotak Mahindra Bank में रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी; फ्रेशर्स को मौका, जॉब लोकेशन यूपी


Kotak Mahindra Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर कस्टमर रिलेशनशिप को डेवलप करने की जिम्मेदारी होगी। AMFI या IRDA सर्टिफाइड कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्राइवेट नौकरी:

Kotak Mahindra Bank में रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी; फ्रेशर्स को मौका, जॉब लोकेशन यूपी

Kotak Mahindra Bank ने रिलेशनशिप मैनेजर के पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के ऊपर कस्टमर रिलेशनशिप को डेवलप करने की जिम्मेदारी होगी। AMFI या IRDA सर्टिफाइड कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।

रोल और रिस्पांसिबिलिटी :

कार डीलर्स, सेल्स एजेंट्स और डायरेक्ट सेल्स टीम के जरिए ऑटो लोन मैनेज करना।
नए कार डीलर्स, DSA और DST को पैनल में शामिल करना।
सेल्स परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी की जिम्मेदारी लेना।
बिजनेस प्रमोशन एक्टिविटी को प्रमोट करना।
सभी टीम प्रोडक्ट, पॉलिसी और मार्केट से जुड़े बदलावों के लिए ट्रेनिंग देना।
ट्रेकिंग चैनल्स की एक्टिविटी, क्वालिटी सोर्स के लिए पोर्टफोलियो तैयार करना।
बिजनेस अप्रूवल के लिए क्रेडिट टीम से बातचीत करना।

जरूरी स्किल्स :

सेल्स टारगेट पूरे करने के लिए टीम को रिक्रूट करना, ट्रेनिंग देना और मोटिवेट करना।
चैनल सेल्स टीम के लिए गाइड करना और क्लाइंट्स से इंट्रोड्यूस करना।

सैलरी स्ट्रक्चर :

अलग-अलग सेक्‍टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट एम्बीशन बॉक्स (AmbitionBox) के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर (सेल्स) की सलाना सैलरी 1.5 लाख रुपए से 10 लाख रुपए से तक हो सकती है।

जॉब लोकेशन :

इस पोस्ट की जॉब लोकेशन बरेली, उत्तर प्रदेश है।

अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक :

आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।


सरकारी नौकरी: ISRO में इंजीनियर के लिए निकली भर्ती; सैलरी 55 हजार से ज्यादा, बिना एग्जाम के सिलेक्शन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट /इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rmt.vssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने की आखिरी तारीख 21 मई 2025 तय की गई है।


एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित विषय इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/मैकेनिकल में न्यूनतम 65% के साथ बीई/बीटेक की डिग्री

संबंधित विषय में वैलिड स्कोर कार्ड जरूरी है।

एज लिमिट :

न्यूनतम : 18 वर्ष

अधिकतम : 28 वर्ष

सैलरी :

न्यूनतम 56,100 रुपए प्रतिमाह

सैलरी के साथ अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस :

गेट स्कोरकार्ड के बेसिस पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा

फीस :

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए

एससी/एसटी/पीएच/ महिला : 250 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट rmt.vssc.gov.in पर जाएं।

इसरो के एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।

अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।

मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।

इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।


सरकारी नौकरीः मंत्रिमंडल सचिवालय में निकली भर्ती; एज लिमिट 35 साल, सैलरी 1 लाख 25 हजार तक


भारत सरकार, मंत्रिमंडल सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का विज्ञापन 26 अप्रैल 2 मई 2025 के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक. की डिग्री गेट स्कोर

एज लिमिट :

अधिकतम 35 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

गेट स्कोर के बेसिस पर

सैलरी :

1,25,000 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

तय पैटर्न में अपना आवेदन पत्र साधारण या स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजें :

पोस्ट बैग नंबर 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई

दिल्ली-110003

Saturday, April 26, 2025

सरकारी नौकरी: UPSC ने प्रिंसिपल के पदों परनिकाली भर्ती; एज लिमिट 50 साल, सैलरी 2 लाख से ज्यादा


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती यूपी टेक्निकल एजुकेशन (टीचिंग) के अंतर्गत की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फीस पेमेंट की लास्ट डेट 26 मई 2025 तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

शेयर

AICTE द्वारा प्रमाणित डिप्लोमा कोर्स में बैचलर या मास्टर डिग्री

में फर्स्ट क्लास

पीएचडी की डिग्री के बाद कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस

एचओडी लेवल पर 5 साल का एक्सपीरियंस या

AICTE द्वारा प्रमाणित डिप्लोमा कोर्स में बैचलर या मास्टर डिग्री

टीचिंग में 20 साल का एक्सपीरियंस

एज लिमिट :

न्यूनतम : 30 साल

अधिकतम : 50 साल

रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपर उम्र में छूट दी जाएगी

फीस :

जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 205 रुपए

एससी, एसटी: 105 रुपए

पीएच : 25 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम

इंटरव्यू

सैलरी :

लेवल 13 के अनुसार 1,31,400 2,04,700 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

रजिस्ट्रेशन से पहले उम्मीदवारों को otr. pariksha.nic.in पर

जाकर ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगा।

उसके बाद आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

upsconline.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर ONLINE RECRUITMENT

APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS

RECRUITMENT POSTS पर क्लिक करें।

अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...