Contributors

Thursday, May 22, 2025

सरकारी नौकरी:गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 105 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट आज, सैलरी 1 लाख 26 हजार तक


गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB), गांधीनगर के लिए सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (क्लास-3) के 105 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 22 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

एनवायर्नमेंट साइंस,केमेस्ट्री/ बायो केमेस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी/एक्वेटिक बायोलॉजी/ मरीन बायोलॉजी / बायो साइंस / बायो टेक्नोलॉजी/ एग्रोनॉमी/ इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ फिजिक्स
कंप्यूटर नॉलेज जरूरी
गुजराती / हिंदी पढ़ना और लिखना आना चाहिए।

एज लिमिट :

न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 37 साल
सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

49,600 रुपए प्रतिमाह (5 वर्ष के लिए)
बाद में 39,900-1,26,600 (लेवल-7)

फीस :

सामान्य/ओबीसी : 500 रुपए
रिजर्व कैटेगरी : 400 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक को खोजें।
रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी दर्ज करें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

No comments:

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...