Contributors

Friday, April 25, 2025

10वीं बोर्ड, अनिमेष ने किया टॉपः गोंडा जिले में 93.81% स्टूडेंट पास, टॉप टेन में लड़के अव्वल, देखें जिले का रिजल्ट


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12 मार्च को संपन्न हुई हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 44 दिन बाद घोषित कर दिया है। गोंडा जिले में 149 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 49,361 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 43,060 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे जिले का परीक्षा परिणाम 93.81% रहा।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज में पढ़ने वाले अनिमेष सिंह ने 96% नंबर हासिल करके गोंडा जिले में टॉप करके नाम रोशन किया है। दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक की पढ़ने वाली छात्रा कोमल जयसवाल ने 95.83% नंबर पाए हैं। तीसरे स्थान पर दयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मांगुरा बाजार गोंडा के पढ़ने वाले सनी दुबे ने 95.67% नंबर हासिल किया है।

पिछले पांच सालों के परिणामों की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर है। वर्ष 2024 में जिले का परिणाम 90.32% था, जहां 51,460 में से 43,237 विद्यार्थी पास हुए थे। 2023 में 93.38% परिणाम के साथ 53,327 में से 45,906 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी।

हाई स्कूल में गोंडा जिले के टॉप 18 होनहार

1. अनिमेष सिंह 96% श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज गोंडा

2. कोमल जायसवाल 95.83% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक

3. सनी दुबे 95.67% दयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मांगुरा बाजार

4. सर्वेश कुमार चौरसिया 95.33 प्रतिशत श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरी कृपाल गोंडा।

5. सदफ खान 95% श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरी कृपाल गोंडा।

6. आशुतोष शुक्ला 94.83% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर गोंडा

7. आदर्श कौशल 94.33% विनय कुमार सिंह स्मारक इंटर कॉलेज धधनुवा मेहनिया गोंडा।

8. आराध्या मिश्रा 94.33% श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज गोंडा।

9. शुभी मिश्रा 94.33% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक गोंडा

10. गगन शुक्ला 94.33% प्रतिशत पंडित अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी स्मारक इंटर कॉलेज पीरवरतारा गोंडा

11. सुशांत कुमार मिश्रा 94.17% एस एफ सी इंटर कॉलेज शांति नगर कटरा बाजार गोंडा

12. स्तुति सिंह 94.17% हरि कृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोण्डरी गोंडा।

13. कोमल मौर्या 94.17% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक गोंडा

14. स्तुति मिश्रा 94.17% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक

15. अंशु प्रजापति 94.17% आर ए यादव स्मारक इंटर कॉलेज बगदार ग्रंट गोंडा

16. राज प्रताप सिंह 94.17% पी.एस मेमोरियल इंटर कॉलेज करनैलगंज

17. सोमेश शुक्ला 94% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर गोंडा

18. असीम अनुराग मिश्रा 94% सरस्वती बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बनवरिया गोंडा।

2020 में सबसे कम रहा था परसेंट

2022 में जिले का परिणाम 87.02% रहा, जिसमें 46,253 में से 35,966 विद्यार्थी सफल हुए। कोविड काल के दौरान 2021 में बिना परीक्षा के 47,907 विद्यार्थियों को पास किया गया था। 2020 में जिले का सबसे कम परिणाम 80.26% रहा, जिसमें 45,489 में से 33,263 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

No comments:

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...