Contributors

Friday, April 25, 2025

12वीं बोर्ड, अभिजीत मौर्या ने किया टॉपः गोंडा जिले में 79.83% छात्र पास; टॉप टेन में लड़कियां अव्वल, देखें जिले का रिजल्ट

गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा में अभिजीत मौर्या ने 92.40 प्रतिशत लाकर जिले में पहला स्थान प्रदान किया। वहीं तमन्ना वारसी ने 92.20 प्रतिशत नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल की। वहीं कृपास शंकर पांडेय ने 91.60 प्रतिशत नंबर लाकर के जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (उप बोर्ड) ने 12 मार्च 2025 को संपन्न हुई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 44 दिन बाद घोषित कर दिया। गोंडा जिले के लिए यह वर्ष औसत प्रदर्शन वाला रहा, जहां कुल 45,789 परीक्षार्थियों में से 43,174 छात्र सफल घोषित किए गए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 79.83% रहा। परीक्षा जिले के 149 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

गोंडा के इंटरमीडिएट जिला टॉप 3 स्टूडेंट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 2025 के जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में आर ए यादव स्मारक इंटर कॉलेज बगदार ग्रंट में पढ़ने वाले अभिजीत मौर्या ने 92.40 प्रतिशत नंबर प्रकार के गोंडा जिले में टॉप किया है। श्री चित्रगुप्त इंटर करनैलगंज गोंडा की पढ़ने वाली तमन्ना वारसी ने 92.20 प्रतिशत नंबर लाकर जिले में दूसरा स्थान बनाया है। तो वहीं एस. एस. के इंटर कॉलेज चंदवपुर गोंडा में पढ़ने वाले कृपा शंकर पांडेय ने 91.60 प्रतिशत नंबर लाकर के जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

80 प्रतिशत लोगों ने हासिल की सफलता

इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के भाग लेने के बावजूद लगभग 80% का सफलता प्रतिशत उम्मीदों के अनुरूप रहा है। पिछले वर्षों के परिणामों की तुलना में इस बार का प्रदर्शन मध्यम रहा है। वर्ष 2024 में जिले का परिणाम 87.25% था, जिसमें 41,138 में से 35,466 छात्र सफल हुए थे। 2023 में परिणाम 72.44% रहा, जहां 41,397 में से 29,277 छात्रों ने परीक्षा पास की।

2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 89.26% छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें 34,666 में से 28,704 छात्र सफल रहे।

कोविड काल में 2021 में बिना परीक्षा के 38,834 छात्रों को पास किया गया था। 2020 में 38,897 छात्रों में से 26,362 ने परीक्षा पास की थी, जिससे परिणाम 73.41% रहा था। इस प्रकार पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले का शैक्षणिक प्रदर्शन उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रहा है।

इंटरमीडिएट में गोंडा जिले के टॉप टेन होनहार

1. अभिजीत मौर्य 92.40% आर. ए यादव स्मारक इंटर कॉलेज बगदार ग्रंट गोंडा

2. तमन्ना वारसी 92.20% श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज गोंडा

3. कृपा शंकर पांडे 91.7% एस. एस. के इंटर कॉलेज चांदवतपुर गोंडा

4. सोनिका तिवारी 91% पंडित अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी इंटर कॉलेज पीरवर तारा गोंडा

5. सिंपी मौर्य 90.60% बी.आर.आर.पी.एस श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

6. प्रियांशु श्रीवास्तव 90.40% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर गोंडा

7. आरती गुप्ता 90.40% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक

8. हैप्पी मिश्रा 90% आर. ए यादव स्मारक इंटर कॉलेज बगदार ग्रंट गोंडा

9. शिवांशु गुप्ता 89.80% प्रतिशत बाल विधा मंदिर इंटर इटियाथोक गोंडा।

10. कार्तिकेय सिंह यादव 89.60%

बी.आर.आर.पी.एस श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

11. हर्षिता तिवारी 89.40% सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक गोंडा।

No comments:

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...