Contributors

Tuesday, April 22, 2025

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 27 मौतें: आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी, नेपाल-यूएई के 2 टूरिस्ट मारे गए

जम्मू-कन्नौर में 2019 के पुलवामा सटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर

फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल है। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बेसारन

घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतानिक आतंकियों ने यूपी से आए सुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था।

आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी

हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग

घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

अपडेट्स:

1. घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे राजभवन में रोना और प्रशासन के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली है।

3. पहलगाम हमले के विरोध में जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बुधवार को जम्मू बंद बुलाया है।

4. NIA की टीम बुधवार को हमले की जांच के लिए पहलगाम

पहुंचेगी।

5. पहलगाम की घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।


मरने

वालों के नाम

1. मनुज नाथ (कर्नाटक)

2. शिवम मोगा (कर्नाटक)

3. लेफ्टिनेंट विजय नरवाल (हरियाणा)

4. शुभम द्विवेदी (यूपी)

5. दिलीप डेसले (महाराष्ट्र)

6. अतुल मोहने (महाराष्ट्र)

7. सैयद हुसैन शाह (अनंतनाग)

8. सुदीप नेवपाने (नेपाल)

9. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (यूएई)

12. संजय लेले

13. हिम्मत कलायय

14. प्रशांत कुमार

15. मनीष रंजन (हैदराबाद)

16. रामचन्द्रन

17. शलिंदर कल्पिया

18. दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)

घायलों के नाम

1. विनो भट्ट (गुजरात)

2. एस बालचंदू (महाराष्ट्र)

3. अभिजयन राव (कर्नाटक)

4. सतरू (तमिलनाडु)

5. वहसी कुमारी (उड़ीसा)

6. डॉ. परमेश्वर

7. माणिक पाटिल

8. रिनो पांडे

डुमरजेंसी हेल्प डेस्क नंबर

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर

9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके

अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है।

श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेरक इमरजेंसी नंबर 0194-2457543,

0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है।


No comments:

सरकारी नौकरी:गुजरात में ट्रेसर के 245 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 63 हजार से ज्यादा, फीस 100 रुपए

गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने 245 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन...