मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज के अंतर्गत, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने वाहन मैकेनिक, जेनरेटर मैकेनिक, कुक समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 6 से 18 महीने के लिए अंटार्कटिका स्थित रिसर्च सेंटर में काम करना होगा। भर्ती की पूरी जानकारी ncpor.res.in पर जारी नोटिफिकेशन में मौजूद है।
पदों की जानकारी :
• वाहन मैकेनिक - 4 पद
• जनरेटर मैकेनिक 1 पद
• स्टेशन इलेक्ट्रीशियन - 1 पद
• वाहन इलेक्ट्रीशियन - 3 पद
• ऑपरेटर उत्खनन मशीन - 1 पद
• क्रेन ऑपरेटर - 2 पद
• वेल्डर - 3 पद
• बॉयलर ऑपरेटर - 1 पद
• बढ़ई - 3 पद
• वॉयज सपोर्ट असिस्टेंट 1 पद
• पुरुष नर्स - 3 पद
• वैज्ञानिक सहायक - 2 पद
• रेडिया/वायरलेस ऑपरेटर - 3 पद
• इन्वेंट्री एवं स्टोर असिस्टेंट - 2 पद
• शेफ / कुक - 5 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार ITI डिग्री धारक, 10वीं पास और 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं। अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
सैलरी :
पहली बार कॉन्ट्रैक्ट पर अंटार्कटिका जाने वालों को हर माह 58,981/- रुपए वेतन मिलेगा। पहले से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे उम्मीदवारों को 78,642/- रुपए मासिक वेतन मिलेगा।
उम्मीदवारों को जहाज पर और अंटार्कटिका में विशेष ध्रुवीय कपड़ों के साथ मुफ्त बोर्डिंग और लॉजिंग मिलेंगे। गर्मी के मौसम में 1500/- रुपए प्रतिदिन और सर्दियों के मौसम में 2000/- रुपए प्रतिदिन का भत्ता भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए वेबसाइट पर मौजूद AL-2010 फॉर्म भरना होगा और इसे अपने सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ इंटरव्यू के समय लेकर जाना होगा।
इंटरव्यू का समय :
इंटरव्यू 6 से 9 मई तक होंगे। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक है। कैंडिडेट ने जिस पोस्ट के लिए आवेदन किया है, उसके लिए निर्धारित इंटरव्यू डेट पर इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा।
इंटरव्यू का पता :
रिसेप्शन काउंटर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पृथ्वी भवन, IMD कैंपस, भारत पर्यावास केंद्र के सामने, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लक करें
No comments:
Post a Comment